अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, ट्रंप से जब भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर बात कर रहे थे तब ट्रंप ने तगड़ा जवाब देते हुए कहा कि, “अमेरिकन डीप स्टेट की बांग्लादेश में कोई भूमिका नहीं है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश का ध्यान प्रधानमंत्री मोदी ही रखेंगे।
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे इसी दौरान एक पत्रकार ने ट्रंप से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि, आप बांग्लादेश को लेकर क्या कहना चाहेंगे हमने देखा कि बाइडेन प्रशासन के दौरान कैसे अमेरिका का डीप स्टेट वहां काम कर रहे थे और मोहम्मद यूनुस जॉर्ज सोरोस के बेटे से भी मिले इस पर आप क्या कहेंगे?
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हमारे डीप स्टेट की वहां को भूमिका नही है. उन्होंने इस पर स्पष्ट रूप से कहा, “यह एक ऐसा मामला है जिस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से काम कर रहे हैं और इस पर काफी सालों से काम कर चुके हैं। मैं इसको पढ़ रहा हूं। इसलिए मैं बांग्लादेश के मामले को अब प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में छोड़ता हूं।”
वहीं, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बांग्लादेश के मुद्दे पर भी बातचीत की. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस चर्चा की जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…