क्या बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान भी होगा टी20 विश्व कप से बाहर ? PCB ने ICC को ल‍िखा पत्र

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्वकप 2026 खेला जाएगा। वहीं, बांग्लादेश के इस टुर्नामेंट में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान भी इस मामले में कूद पड़ा है। पहले खबरें थीं कि पाकिस्तान इस विवाद से दूरी बनाए हुए है, लेकिन अब क्रिकइंफो की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में PCB ने बांग्लादेश के फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश का भारत में खेलने से इनकार करना सही है।

बता दें कि, PCB ने यह पत्र सिर्फ ICC को ही नहीं, बल्कि ICC बोर्ड के सभी सदस्यों को भी भेजा है। यह पत्र उस समय सामने आया है, जब ICC को बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला लेना है। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर 21 जनवरी (बुधवार) को ICC की एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बांग्लादेश के मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग पर चर्चा की जाएगी।

हालांकि यह साफ नहीं है कि PCB के पत्र की वजह से ही यह बैठक बुलाई गई है या नहीं। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, ICC फिलहाल अपने फैसले पर कायम है और वह वर्ल्ड कप के तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं करना चाहता। वहीं, कुल मिलाकर, बांग्लादेश के भारत में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है और अब पाकिस्तान के समर्थन से यह मामला और ज्यादा गरमा गया है।

बता दें कि, टूर्नामेंट शुरू होने में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप में खेलने पर दोबारा विचार कर सकता है. हालांकि PCB ने इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

 

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago