भारतीय राजनीति में नेताओं के पास कितनी संपत्ति है इसकी चर्चा हमेशा होती ही है। हाल ही में ADR (सोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ) की रिपोर्ट में 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4,092 विधायकों की संपत्ति का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायकों के बीच काफी बड़ा आर्थिक अंतर है।
इस सूची में सबसे ऊपर जिन नेता का नाम सामने आता है वो है महाराष्ट्र की विधानसभा में घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी के विधायक पराग शाह का, उनकी कुल संपत्ति लगभग 3,383 करोड़ रुपये आंकी गई है। बता दें कि, भाजपा नेता पराग शाह मुंबई के घाटकोपर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले दो बार के विधायक हैं।
वहीं, इसके बाद कांग्रेस के डी.के. शिवकुमार (कर्नाटक) 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. कर्नाटक के के.एच. पुत्तस्वामी गौड़ा (इंडिपेंडेंट) 1,267 करोड़ के साथ तीसरे, जबकि प्रिय कृष्णा (कांग्रेस, कर्नाटक) 1,156 करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं. पांचवें स्थान पर हैं एन. चंद्रबाबू नायडू (तेलुगू देशम पार्टी, आंध्र प्रदेश), जिनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अगर हम बात करें देश के सबसे गरीब विधायक की तो वो विधायक हैं निर्मल कुमार धारा (BJP, पश्चिम बंगाल), उनकी कुल संपत्ति केवल 1,700 रुपये दर्ज की गई है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…