Uncategorized

पाकिस्तान का कंट्रोल अब आसिम मुनीर के हाथों में ! परमाणु हथियारों और तीनों सेनाओं के बन गए मालिक

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने गुरुवार (27 नवंबर 2025) को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) का पद संभाला है। वहीं, आप जानते ही है कि पाकिस्तान सेना अक्सर तख्तापलट की फिराक में रहती है या फिर अपने पसंदीदा लोगों को सत्ता में शीर्ष नेतृत्व पर बैठाने की कोशिश करती है।

लेकिन इस बार पाकिस्तानी सेना को ये सब किए बिना ही सर्वोच्च पावर दे दिया गया। आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) का पद संभाला है। इसके तहत अब आसिम मुनीर अगले पांच साल के लिए तीनों सेनाओं यानी आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के हेड हैं।

आपको बता दें कि, पाकिस्तानी संविधान में 27वें अमेंडमेंट के जरिए यह पद बनाया गया है। 1 नवंबर 2025 को पाकिस्तानी संसद से पारित इन संशोधनों ने तीनों सेनाओं की सबसे वरिष्ठ भूमिका ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के अध्यक्ष के पद को समाप्त कर दिया।

वहीं, इसके साथ ही आसिम मुनीर को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ-साथ न्यूक्लियर वेपन सिस्टम का प्रभारी बना दिया गया है. तीनों सेनाओं का ओवरऑल कंट्रोल भी राष्ट्रपति और मंत्रिमंडल से हटाकर सीडीएफ को सौंप दिया गया है। बता दें कि, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1976 में इस पद को बनाया था।

 

ये भी पढ़ें:

बिहार हार की समीक्षा में जुटी कांग्रेस पार्टी, दिल्ली में लगाई बिहार के नेताओं की पेशी !

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

49 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago