हरियाणा

कौन है हरियाणा की लेडी साइको किलर ?

कौन है हरियाणा की लेडी साइको किलर ?

 

 

हरियाणा के पानीपत ज़िले से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। नौल्था गांव में छह साल की बच्ची विधि की संदिग्ध मौत को पहले सामान्य हादसा समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच ने इस घटना का असली और बेहद डरावना सच सामने ला दिया।

जिस मौत को परिवार पानी के टब में डूबने का हादसा मान रहा था, वो वास्तव में एक योजनाबद्ध हत्या थी—और आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्ची की कथित चाची पूनम निकली। पूछताछ में महिला ने ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिन पर यक़ीन करना भी मुश्किल है। पुलिस का दावा है कि, पूनम इससे पहले भी चार बच्चों की जान ले चुकी है, जिनमें उसका अपना बेटा भी शामिल है।

सोनीपत के भावड़ गांव निवासी सेवानिवृत्त एसआई पाल सिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों की शादी में नौल्था आए थे। घर में उस समय उनकी पत्नी, बहू, छह साल की पोती विधि और 10 महीने का पौत्र मौजूद थे, जबकि बाकी लोग बारात में शामिल थे। कुछ ही देर बाद खबर आई कि विधि लापता है। परिवार ने तुरंत खोजबीन शुरू की

लगभग एक घंटे बाद दादी ओमवती पहली मंज़िल पर बने स्टोर रूम तक पहुंचीं। कमरे का दरवाज़ा बाहर से बंद था। जैसे ही कुंडी खोली गई, अंदर रखे पानी के बड़े टब में मासूम विधि का सिर पानी में डूबा हुआ मिला, जबकि उसके पैर ज़मीन को छू रहे थे। ये साफ संकेत था कि बच्ची खुद गिरकर नहीं डूबी—किसी ने जानबूझकर उसकी जान ली थी।

बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और स्पष्ट कहा कि, ये अचानक हुआ हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है।
इस घटना के बाद पानीपत पुलिस ने घर के अंदर मौजूद हर सदस्य से पूछताछ शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य, बयान और मौके की स्थिति ने पुलिस को पूनम तक पहुंचाया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने एक ऐसा सच स्वीकार किया जिसने पुलिस को भी हिला दिया।

पूनम ने कबूल किया कि उसे “छोटी और सुंदर बच्चियों” से चिढ़ होती थी और इसी मानसिक विचलन के कारण वह कई बार बच्चों पर हमला कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा किया हो। जांच के दौरान पता चला कि, 2023 में उसने अपनी ननद की बेटी की हत्या की। उसी साल उसने अपने ही बेटे को मार डाला। अगस्त 2025 में सिवाह गांव में एक बच्ची की संदिग्ध मौत के पीछे भी उसी का हाथ होने के सबूत मिले

अब नौल्था की ये घटना सामने आने के बाद पुलिस को यकीन है कि, वो एक “सीरियल चाइल्ड किलर” की तरह काम कर रही थी, जिसकी प्रवृत्ति किसी साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर से जुड़ी हो सकती है।

पूनम के ऐसे खुलासों ने न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि खुद उसके मायके वालों को भी सदमे में डाल दिया है। उसकी मां सुनिता का कहना है कि, उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी बेटी पर इतने भयानक आरोप लगेंगे। उनका कहना है कि,“हमने 2019 में पूनम की शादी नवीन से करवाई थी।

शुरू में सब ठीक था, लेकिन बाद में उसकी हरकतें बदल गईं। वो अजीब व्यवहार करने लगी। कई बार आत्महत्या की कोशिश की। ससुराल वाले उसे कई तांत्रिकों के पास भी ले गए।जहां उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि, एक युवक की मौत के बाद उसका साया पूनम पर आ गया है।”

सुनिता ने ये भी कहा कि, पूनम अक्सर एकादशी के दिन ही विचित्र हरकतें करती थी, और हत्या की बातें भी उसी समय से जुड़ी सामने आ रही हैं। कभी वो खुद को जलाने की कोशिश करती, कभी सिंदूर पानी में डालकर किसी तरह की रस्में करती। परिवार को लगता था कि वो किसी मानसिक या आध्यात्मिक परेशानी से गुजर रही है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है।

पानीपत पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पूनम की मानसिक हालत क्या है, क्या उसके पीछे किसी तांत्रिक का प्रभाव था, और क्या उसकी प्रवृत्ति किसी साइकोलॉजिकल बीमारी से जुड़ी है। पुलिस उन गांवों और परिवारों की भी जांच कर रही है जहां पहले बच्चों की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी।

अधिकारियों का कहना है कि इस केस में सावधानी से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। यदि उसके द्वारा स्वीकार किए गए सभी अपराध साबित हो जाते हैं, तो यह हरियाणा में बच्चों की हत्या का सबसे दुर्लभ और भयावह मामला माना जाएगा।

शादी का खुशहाल माहौल एक पल में मातम में बदल गया। विधि के परिजन अभी भी सदमे में हैं और यक़ीन नहीं कर पा रहे कि परिवार की ही एक महिला इतने अत्याचार कर सकती है।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago