कौन है चेतनभाई पटेल? जिसका सुराग देने पर मिलेंगे 2 करोड़ का इनाम…

कोई शातिर क्रिमिनल जब लंबे वक्त तक पुलिस की नजरों से छिपा रहता है, तो उसके ऊपर इनाम का ऐलान होता है। कभी 50 हजार, कभी 1 लाख, तो कभी-कभी 10 लाख तक भी। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे क्रिमिनल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ऊपर लाख-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 2 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया है। इसका नाम टॉप 10 मॉस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। इल्जाम है… अपनी ही बीवी के कत्ल का। इस शख्स का नाम है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल। पटेल गुजरात का रहने वाला है और उसके ऊपर ये इनाम रखा है अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने। कौन है ये भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल? आखिर क्यों एफबीआई उसके पीछे लगी है?

पूरी कहानी…

तारीख 12 अप्रैल, साल 2015 और जगह मैरीलैंड के हनोवर में डंकिन डोनट्स कॉफी शॉप। कॉफी शॉप के अंदर एक महिला की लाश मिली। उसे चाकुओं से गोदकर मारा गया था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी चेक किए तो हैरान कर देने वाली एक फुटेज मिली। शॉप के पिछले कमरे की इस फुटेज में एक कपल दिखा, जिसके बीच कुछ बात हो रही थी। दोनों पहले किचन की तरफ गए और इसके बाद रैक के पीछे जाकर गायब हो गए। रैक के पीछे मिली लाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आई महिला की ही थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

तफ्तीश में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कपल पति-पत्नी हैं। लाश 21 वर्षीय पलक की थी और मर्डर के बाद से ही 24 वर्षीय उसका पति भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल गायब था। 12 अप्रैल को जब पलक का कत्ल हुआ, उस रात दोनों नाइट शिफ्ट कर रहे थे। हैरानी की बात ये थी कि मर्डर के वक्त कॉफी शॉप में ग्राहक भी मौजूद थे। पुलिस ने हर जगह पता किया, उसके जानने वालों से पूछताछ की, लेकिन पटेल का पता कहीं नहीं चला। 2017 में एफबीआई ने पटेल के ऊपर फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेकंड डिग्री मर्डर, थर्ड डिग्री हमला, सेकंड डिग्री हमला और चोट पहुंचाने के लिए खतरनाक हथियार रखने का केस दर्ज किया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

8 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

18 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

19 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

19 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

20 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago