Navratri 2024 : माता के दर्शन करने इस मंदिर में आते थे बाघ, भटके हुए लोगों को दिखाते है रास्ता

Navratri 2024 : शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश के सागर शहर में सदियों पुराना प्रसिद्ध बागराज मंदिर है। यहां हरसिद्धि माता तीन रूपों में विद्यमान हैं। ऐसा माना जाता है कि कुछ दशक पहले भी बाघ यहां देवी मां के दर्शन के लिए आते थे। वह अपनी माँ की सेवा करके जीवन व्यतीत करता था। चूंकि यह जंगली इलाका है इसलिए यह भटके हुए लोगों को रास्ता भी दिखाता है। फलस्वरूप यह क्षेत्र बागराज के नाम से जाना जाने लगा। मंदिर परिसर में एक बाघ की मूर्ति भी है। जिसकी पूजा की जाती है. मंदिर की प्राचीनता का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि यह शहर के 90 फीसदी परिवारों की कुलदेवी हैं.

प्रसिद्ध बाघराज मंदिर में नवरात्रि के समय पर सत चंडी महायज्ञ का आयोजन पिछले 54 सालों से किया जा रहा है. मंदिर परिसर में विशाल मेला लगता है. सैकड़ो की संख्या में रोजाना माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अष्टमी और नवमी पर विशेष रूप से लोग माता को खप्पर चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं.

तीन पीढियां से मंदिर में सेव कर रहे पुजारी पुष्पेंद्र पाठक महाराज ने कहा कि पहले यह मंदिर शहर के बिल्कुल बाहर था. यह पहाड़ी और जंगल वाला इलाका था. यहां पर बाघों का बसेरा रहता था धीरे-धीरे आबादी बढ़ती गई. शहर का विकास होता गया बाघों की संख्या घटती गई. लेकिन बाघ अपनी अतीत की निशानी यहां छोड़ गए हैं. अब माता के दर्शन करने के लिए जो भी श्रद्धालु आता है. किसी भी तरह की मनोकामना हो वह पूरी होती है.

माता किसी को भी खाली हाथ अपने दरबार से नहीं भेजती हैं. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि पहले यहां केवल माता का चबूतरा था, धीरे-धीरे माता की एक मडिया बनी लेकिन अब मंदिर ने विशाल और भव्य रूप ले लिया है. माता मंदिर परिसर में एक गुफा भी है. जिसमें अजगर दादा रहते हैं. जिन्हें सिद्ध सन्यासी संत के रूप में पूजा जाता है. लेकिन आज तक कभी इस इलाके में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. यही माता और अजगर दादा की महिमा है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

8 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

8 hours ago