बिहार के विधानसभा चुनावों में अभी वक्त है लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछाई जाने लगी है। दरअसल पीएम मोदी ने सोमवार को बिहार का दौरा किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने लालू यादव और कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। पीएम मोदी ने महाकुंभ महोत्सव को लेकर कहा कि महाकुंभ जारी है, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं, राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। महाकुंभ को कोसने वाले को बिहार कभी माफ नहीं करेगा।
दरअसल कुछ दिन पहले लालू यादव ने कुंभ को लेकर कहा था कि “कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है कुंभ, पीएम मोदी ने इसी को लेकर पलटवार किया। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भागलपुर दंगे के जख्मों को कुरेद कर फिर से हरा दिया। यही नीतीश ने आरजेडी-कांग्रेस के अगुवाई वाले महागठबंधन को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि उनसे पहले बिहार की सत्ता में रहे लोगों ने मुसलमानों के वोट तो लिए, लेकिन हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा भी कराते थे। सांप्रदायिक झगड़े को रोकने में असफल रहे।
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और सीबीआई से…
रायपुर : प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ…
रायपुर प्रदेश को सरकारी खरीदी में डिजिटल प्लेटफार्म के बढ़ते इस्तेमाल में बड़ी उपलब्धि मिली…
कलकत्ता भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अचानक तनाव बढ़ने की खबरें हैं। इसकी वजह है बॉर्डर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज यानी 12 अगस्त से बस्तर…
नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसब्री से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का…