क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी: ‘कोहली से बेहतर वनडे खिलाड़ी नहीं देखा’, रिकी पोंटिंग ने विराट की तारीफ में पढ़े कसीदे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट में कोहली से बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा है। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में सबसे तेज़ी से 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं, जिनके बाद सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा का नाम आता है।

पोंटिंग का मानना है कि कोहली 50 ओवर के प्रारूप में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होंगे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का 51वां शतक था। हालांकि, कोहली अभी भी सचिन से लगभग 4,000 रन पीछे हैं। पोंटिंग ने कहा कि कोहली की रन बनाने की भूख अभी भी बाकी है और वह शारीरिक रूप से फिट हैं। उन्होंने कहा, “कोहली लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सचिन को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें और 4,000 रन बनाने होंगे। यह दर्शाता है कि सचिन कितने महान बल्लेबाज थे, लेकिन कोहली का फिटनेस और मेहनत उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद करेगा।”

पोंटिंग ने कहा है कि उन्होंने वनडे में कोहली से बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा है। पोंटिंग का मानना है कि कोहली 50 ओवर के प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने में सफल होंगे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का 51वां शतक था

पोंटिंग ने कोहली को बड़े मैच का खिलाड़ी भी बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली का शतक ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अंतर पैदा करने वाला था। पोंटिंग ने कहा, “कोहली हमेशा बड़े मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, और उन्होंने फिर से यह साबित किया। वह वनडे क्रिकेट के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं, विशेषकर सीमित ओवरों के खेल में।”

admin

Recent Posts

BJP में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने की PM की तारीफ, केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…

2 hours ago

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…

3 hours ago

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

19 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

23 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

1 day ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

1 day ago