भक्ति

Solar eclipse 2025: कल या परसो कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च यानि कल लगने जा रहा है। जो कि भारत में दिखेगा और इसके साथ ही कल शनि अमावस्या का संयोग भी बन रहा है। बता दें कि, सौरमंडल में ग्रहण एक खगोलीय घटना हो लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इसका असर लाभदायक और हानिकारक हो सकता है। आध्यात्मिक नजरिए से भी यह काफी महत्व रखता है। वहीं, लोगों के मन में सवाल है कि, क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।

बता दें कि, यह सूर्य ग्रहण चैत्र मास के शुक्ल में लग रहा है और सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयनुसार यह ग्रहण 2 बजकर 21 मिनट पर लगेगा और खत्म शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहने वाली है।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?

मूल रूप से यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। बता दें कि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा तो इसका सूतक काल भी प्रभावी नहीं रहेगा। इसका साफ मतलब है कि, इस सूर्य ग्रहण का आध्यात्मिक, धार्मिक, भौतिक और सूतक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आपको बता दें कि, इस दौरान भारत के लोगों की दिनचर्या पहले की तरह ही सामान्य बनी रहेगी। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का प्रभाव केवल उन्हीं इलाकों में पड़ता है जहां इसे देखा जा सकता है । चूंकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं होगा इसलिए इसका कोई प्रभाव भारत के लोगों पर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

Weather News: ठंडी हवा दिलाएंगी उत्तर भारत में गर्मी से राहत ! जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

24 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago