उत्तर भारत

देशभर में अचानक से भीषण गर्मी पड़ रही है, मार्च के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर बताई है। तेज और ठंडी हवाओं के चलते राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसका असर सिर्फ उत्तर भारत में ही देखने को मिलेगा। मध्य भारत में गर्मी का कहर अभी भी जारी रहेगा।

बता दें कि, ये बदलाव सिर्फ ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते होगा। स्काईमेट के अनुसार आने वाले अगले 3-4 दिनों में उत्तरी मैदानी इलाकों के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकांश इलाकों और खासकर तटीय क्षेत्रों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में ठंड हवाएं उत्तर भारत की पहाड़ी क्षेत्रों से होकर एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ठंडी हवाएं चलेगी। इसके कारण इन राज्यों के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि, जहां इसका असर नहीं होगा वहां पर तापमान में इजाफा जारी रहेगा।

अगर हम बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.8 डिग्री ज्यादा है। IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है लेकिन आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की विधायकी पर खतरा ! दिल्ली हाई कोर्ट में जीत को दी गई चुनौती

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *