हाल के दिनों में कई यूजर्स को WhatsApp इस्तेमाल करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा, खासकर मैसेज भेजने और रिसीव करने के दौरान। एक रेडिट यूजर ने पोस्ट करके बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका WhatsApp स्मूद तरीके से काम नहीं कर रहा है।
यूजर के अनुसार, जैसे ही वह मैसेज भेजते या प्राप्त करते हैं, ऐप अचानक कुछ सेकंड के लिए फ्रीज हो जाता है। इस पोस्ट के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी कमेंट करके ऐसी ही समस्याएं बताईं। हालांकि, अभी तक इस परेशानी की असली वजह सामने नहीं आई है।
वहीं, दुनियाभर में सर्विस आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Down Detector पर भी हाल ही में WhatsApp डाउन होने की कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे यह साफ नहीं हो पाया है कि यह समस्या सर्वर लेवल पर है या यूजर्स के डिवाइस से जुड़ी हुई है।
WhatsApp की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, कंपनी के FAQ पेज के मुताबिक मैसेज न जाने या ऐप के ठीक से काम न करने की वजह इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सामान्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…