फिर डराने लगा कोरोना! आंध्र प्रदेश में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रशासन अलर्ट

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोरोना संक्रमण से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर कई जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

जिला मेडिकल एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि बाबू के अनुसार, मृतक कडप्पा के मासापेटा इलाके का रहने वाला था। उसे कई दिनों से तेज खांसी और सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज के दोनों फेफड़े बुरी तरह संक्रमित हो चुके थे और उसे निमोनिया भी हो गया था। शुरुआत में उसे तेज असर वाली एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं, लेकिन चार दिन तक इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण की आशंका हुई। मरीज का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज शराब का अधिक सेवन करता था, जिससे उसकी स्वास्थ्य स्थिति पहले से ही कमजोर थी। हालांकि मौत के पीछे मुख्य वजह कोरोना संक्रमण और उससे जुड़ी गंभीर फेफड़ों की समस्या बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। साथ ही मृतक के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ या कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराएं और आवश्यक सावधानी बरतें।

admin

Recent Posts

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने पर बवाल, गहलोत-पायलट ने BJP सरकार को घेरा

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान की राजनीति में एक फोटो प्रदर्शनी को लेकर नया विवाद खड़ा हो…

13 minutes ago

‘किरोड़ी लाल मीणा के साथ तुम्हारा भी इलाज कर दूंगा’, खाद संकट पर भड़के नरेश मीणा, अधिकारियों को दी चेतावनी

बारां, राजस्थान। राजस्थान के बारां जिले में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों और…

19 minutes ago

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज…

29 minutes ago

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज…

29 minutes ago

डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद ही जीवन की…

33 minutes ago

डिजिटल दुनिया में गूंजेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, वॉइस पोर्टल लॉन्च

उत्तराखंड की लोकभाषाओं को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल शुरू…

38 minutes ago