Uncategorized

फ्यूल संकट के बीच केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है। ग्‍लोबल कच्‍चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल ने एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दिया है, जबकि डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी जीरो कर दिया है।

बताए कि इस सकंट के समय तेल कंपनियों को महंगे दामों पर कच्‍चा तेल खरीदना पड़ रहा था, जिसे लेकर सरकार ने ये राहत दी है। हालांकि इस दौरान राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा। पहले पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये था और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर था हालांकि अब इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल ₹94.85, डीजल ₹87.98 है। इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है। चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.80 – ₹101.06 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.38 – ₹92.61 प्रति लीटर के बीच मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत ₹94.69 से ₹94.84 प्रति लीटर और डीजल ₹87.81 से ₹88.05 प्रति लीटर के बीच है।

आपको बताए कि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी। अभी जितना प्राइस है, उतना ही बना रहेगा। पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago