ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। खासकर होर्मुज की खाड़ी में तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने से दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई जगह पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और रसोई गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलने लगी कि देश में फिर से कोरोना काल जैसा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन खबरों ने आम लोगों में घबराहट और अनिश्चितता का माहौल बना दिया।
हालांकि, केंद्र सरकार ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने साफ कहा कि लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और ऐसी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और जिम्मेदारी के साथ स्थिति का सामना करें।
वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…