भक्ति

कितने बजे शुरू होगा सू्र्य ग्रहण ? 122 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा सीधा असर

आज यानि 21 सितंबर 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा, जिससे सूर्य एक अर्धचंद्राकार आकार में दिखाई देगा। ग्रहण की शुरूआत भारतीय समयानुसार आज रात 11 बजे होगा और इसका पीक टाइम रात 1 बजकर 11 मिनट पर होगा और इसका समापन 22 सिंतबर की रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा।

बन रहा ये दुर्लभ संयोग

आपको बता दें कि, ये ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। बताए कि, सालों बाद पितृपक्ष की शुरुआत ग्रहण से हुई थी और इस पितृपक्ष का समापन भी आज ग्रहण से ही होगा। 122 साल पहले यानि 2025 से पहले ऐसा अद्भुत संयोग साल 1903 में बना था।

क्यों विशेष है यह सूर्य ग्रहण ?

ज्योतिषियों के मुताबिक, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पर सूर्य, चंद्रमा और बुध का अनोखा संयोग बनेगा। जबकि, राहु और केतु का अक्ष कुंभ और सिंह राशि में प्रभावशाली होगा। शुक्र और केतु का प्रभाव भी बना हुआ है, जो स्थिति राजनैतिक रूप से उथल-पुथल मचा सकती है। शेयर बाजार और दुनियाभर की आर्थिक स्थिति हिल सकती है।

इन राशियों के लिए सूर्य ग्रहण रहेगा अशुभ

आपको बता दें कि, साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण वैसे तो भारत में नहीं दिखेगा और इस सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, जिसमें इसका नकारात्मक प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मकर और कुंभ पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सूर्या करेंगे Playing XI में बड़ा बदलाव !

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago