दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी की विधायक ने विधानसभा चुनाव के नतीजे के 10 दिन बीतने के बाद सीएम के नाम का एलान नहीं करते पर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। आतिशी ने कहा कि, नतीजे आए 10 दिन बीत गए है लेकिन भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के नाम पर फैसला नहीं ले पाई है। दिल्ली की जनता को उम्मीद थी बीजेपी का सीएम उनके लिए काम शुरू कर देगा लेकिन जनता इंतजार करती रह गई।
आतिशी ने आगे कहा कि, उनके पास दिल्लीवासियों के लिए कोई विजन नहीं है। बता दें कि, सोमवार को दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि, 48 विधायकों का एक ही काम है लूट-खसोट करना। दिल्ली की जनता को लूटने और उनके पैसे का बंदरबांट करना। दिल्ली की सरकार चलाने के लिए उनके पास एक भी व्यक्ति नहीं है जिसे वह चुनकर मुख्यमंत्री बना सकें।
आतिशी ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी को अपने 48 विधायकों में किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इन 48 विधा.कों में से एक भी विधायक सरकार चलाने योग्य नहीं है। अगर सीएम बनने लायक कोई नहीं है तो दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे। उनके पास दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…