मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने संडे को की ताबड़तोड़ कमाई

छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इन दिनों थिएटर्स पर छाई हुई है। सिनेमाघरों में आने से पहले ही मूवी की एडवांस बुकिंग होने लगी थी जिससे यह अंदाजा लग गया गया था कि यह फिल्म थिएटर्स में भौकाल मचाएगी। पहले दिन शानदार ओपनिंग मिलने के बाद वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं, यह फिल्म अभिनेता विक्की कौशल के करियर की अब तक की शानदार फिल्मों से एक बन गई है।

बता दें कि, पहले ही दिन इस मूवी ने 33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जो कि विक्की कौशल के करियर की सबसे अच्छी ओपनिंग भी रही। वहीं, फिल्म को देखकर ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी देखने को मिला। वहीं, शनिवार को इस फिल्म का फैंस पर अलग क्रेज देखने को मिला। दूसरे दिन मूवी ने 39.30 करोड़ रुपये की कमाई। पहले ही दो दिनों में फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस में 72.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। संडे के दिन छावा ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। तीसरे दिन फिल्म ने 48-49 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

आपको बता दें कि, साल 2025 में किसी भी फिल्म ने एक दिन में इतनी बंपर कमाई नहीं की है। आने वाले दिनों तक ये रिकॉर्ड कायम रहने वाला है। वहीं, छावा के रिलीज होने के पहले वीकेंड के तीन दिन तगड़ी कमाई की। फिल्म ने लगभग 122 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि, अभी तक सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म अक्षय कुमार स्टारर ‘स्काई फोर्स’ है जिसने करीब 130 करोड़ रुपये का टोटल लाइफटाइम कलेक्शन किया लेकिन छावा ने महज 3 दिन में ही इस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में नए CM को लेकर क्या बोली आतिशी? पीएम मोदी पर साधा निशाना

Breaking News: हरियाणा से बड़ी खबर, विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण का बयान | Channel 4 News India

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

57 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago