3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने पर क्या बोले CM नायब सैनी?

हरियाणा में एक बार फिर से सियासी उठापटक शुरू हुई है. तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार (BJP Govt) से समर्थन वापस ले लिया है. वहीं, पूरे मसले पर जहां सियासत तेज हो गई है. वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने पूरे मसले पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सिरसा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर पहली प्रतिक्रिया दी.

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा सरकार बनाने की रहती है. कांग्रेस इच्छाएं पूरी करने की सोच रही है और पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है. लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए कोशिश करते रहे हैं. लेकिन सरकार अल्पमत में नहीं है और बड़ी मजबूती से सरकार काम कर रही है. सरकार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है.

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा को प्रदेश के लोग पूरी करने वाले नहीं है और कांग्रेस भ्रष्टाचार करने में जुटी रहती है. भ्रष्टाचारियों पर भाजपा सरकार कार्रवाई करेगी. कांग्रेस प्रदेश के लोगों को झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम करते है. कांग्रेस के नेता सरकार के गिरने की भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हरियाणा में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाई थी और जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था. छह निर्दलीय और गोपाल कांडा ने सरकार को समर्थन दिया था लेकिन अब तीन निर्दलीयों ने समर्थन वापस लिया है. ऐसे में भाजपा सरकार के पास बहुमत के आंकडे से एक कम विधायक है. भाजपा के पास निर्दलीय सहित 44 विधायक हैं.

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago