डैम के पास मिलने पहुंचा था कपल, गांव वालों ने जबरन करा दी दोनों की शादी

बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की पकड़कर मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी. जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल दोनो अकेले में मिलने के लिए दोपहर में डैम पर गए थे, जहां एक दूसरे से मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और फिर मंदिर में ले जाकर दोनो की शादी करवा दी. मंदिर में शादी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में प्रेमी सिंदूर से अपनी प्रेमिका की  मांग भरते दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सिंदूर से मांग भरने के बाद दोनों मंदिर परिसर में बैठे हैं और एक शख्स दोनो का पैर रंग रहा है.

वायरल वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि मंदिर में शादी के समय मौजूद लोग जयकारा भी लगा रहे हैं. दरअसल यह मामला बीते मंगलवार के दिन की है जहां जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके के कर्णपुर डैम पर मिलने के लिए एक प्रेमी युगल गए थे, जिन्हे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर पटेश्वर नाथ धाम मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी. जानकारी के अनुसार लड़की लक्ष्मीपुर थाना इलाके के कर्णपुर गांव की रहने वाली है जबकि लक्ष्मीपुर थाना इलाके के ही जिनहरा गांव का. प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के हैं.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते दो से तीन साल से प्रेम प्रसंग चलते आ रहा है. दोनों अकेले में कई बार मुलाकात भी कर चुके हैं. मंगलवार को इसी नियत से लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने कर्णपुर डैम आया था. दोनों मुलाकात कर ही रहे थे कि लड़की के गांव वाले देख लिए और फिर दोनों को पकड़कर इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालो को दी गई. लड़की के घर वाले और ग्रामीण दोनों को लेकर लड़के के घर पहुंच गए. फिर शादी कर देने की बात होने लगी.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago