दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, अचानक गिरेगा पारा
उत्तर भारत के अधिकतर भागों में तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। इस दौरान दिल्ली और यूपी के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है। वहीं, इस साल उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में सर्दियां सामान्य से अधिक तीव्र हो सकती हैं. विशेष रूप से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में, तापमान सीजन के औसत सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम हो सकता है।
पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, देश की राजधानी में कंपकंपी वाली सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है औऱ न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
बर्फबारी के बाद पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति तेज हो सकती है. पंजाब और हरियाणा के तराई वाले इलाकों में शीतलहर की संभावना अधिक होगी. अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, भटिंडा, रोहतक, हिसार और करनाल जैसे स्थानों पर अगले 4-5 दिनों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। 12 दिसंबर के बाद पहाड़ों में भी शीतलहर की स्थिति तेज हो सकती है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…