Uncategorized

शिंदे को एक के बाद एक झटका, नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय ?

महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री तो मिल चुका है लेकिन महायुति में मंत्रालयों को लेकर, अभी भी बंटवारा नहीं हो पाया है। इसी बीच सूत्रों ने खबर दी है कि बीजेपी ने शिवसेना को गृह मंत्रालय देने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि लंबी कश्मकश के बाद 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने।

वहीं अब सूत्रों ने बताया है कि भाजपा ने गठबंधन के साथ शिवसेना को साफ कर दिया है कि वो उसे गृहमंत्रालय नहीं दे सकता है। बीजेपी ने शिंदे को राजस्व, शहरी विकास और लोक निर्माण विभागों में से चुनने के विकल्प दिए हैं। साथ ही अजित पवार को वित्त और योजना देने की बात कही है। बीजेपी के पास 18 से 20 मंत्री होंगे। शिवसेना के पास 12 से 14 मंत्री होंगे और एनसीपी को 9 से 11 मंत्री मिलेंगे।

ऐसा कहा जा रहा था कि महायुति में शिवसेना की तरफ से गृह मंत्रालय मिलने का दबाव मिल रहा था। इधर, 288 में से 132 सीटें अपने नाम करने वाली बीजेपी गृहमंत्रालय भी अपने पास रखने पर जोर दे रही है।

बता दें कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। यही वजह थी की महाराष्ट्र में रिजल्ट आने के बाद 12 दिनों तक सीएम पद की शपथ नहीं हो पाई थी। वहीं जब शिंदे को डिप्टी सीएम पद से ही संतोष करना पड़ा तो शिवसेना की कोशिश थी की गृहंमत्रालय अपने पास रखा जाए।

वहीं अब सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी गृहमंत्रालय भी शिंदे को नहीं देना चाहती तो जाहिर है कि एक बार फिर महायुति में अंदर से नाराजगी की खबरें सामने आ सकती हैं। बीजेपी अपने सहयोगियों को मनाने में महिर है तो शायद ये भी हो सकता है कि शिंदे को बीजेपी किसी ना किसी तरह से मना ले और पूरे पांच साल मिलकर सरकार चलाए।

admin

Recent Posts

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन से मचा हड़कंप, 1,300 से ज्यादा लोग हिरासत में; 53 पुलिसकर्मी घायल

 पेरिस  बढ़ती महंगाई और शिक्षा तंत्र की लचर हालत को लेकर फ्रांस में शुरू हुआ…

44 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को गौतम गंभीर की खास टिप्स, प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला…

2 hours ago