MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश; 18% कम बरसात से 43 जिले प्रभावित

भोपाल

मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर जिलों में बारिश ना होने से संबंधित क्षेत्रों के लोग गर्मी और उमस से परेशान होते नजर आए। राजधानी भोपाल में दिनभर धूप और बादल आते – जाते रहे। कुछ जगह हल्की फुहार पड़ी, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।

फिलहाल, मौसम विभाग का कहना है कि, बुधवार यानी आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। लोगों को मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

18% कम बारिश, 43 जिलों का बुरा हाल
प्रदेश में बारिश का ओवरऑल आंकड़ा 18% नीचे यानी, माइनस में पहुंच गया है। सीजन में अब तक साढ़े 3 इंच बारिश कम हुई है। 55 में से 43 जिलों के हाल बुरे हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल का कहना है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन-चार दिन प्रदेश में एक्टिव रहे सिस्टम स्ट्रॉन्ग नहीं थे।

बुधवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की सक्रियता देखने को मिली है। इससे ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में बारिश का दौर देखा गया। मौसम एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव है, जिसका असर अगले कुछ दिन में प्रदेश में देखने को मिलेगा।

प्रदेश में कोटे की आधी बारिश भी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत 16 इंच (407.2 मिमी) बारिश हुई है, जबकि 19.5 इंच (495.2 मिमी) पानी गिर जाना था। इस तरह 3.5 इंच यानी, 18 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस सीजन में अब तक हुई बारिश कोटे की आधी भी नहीं है।

पूर्वी हिस्से में 22% कम बारिश, सभी जिले पीछे
पूर्वी हिस्सा जैसे- जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक भी जिला ऐसा नहीं है, जो आगे हो। अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 1% से 42% तक कम बारिश हुई है।

वहीं, पश्चिमी हिस्से के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से कम पानी गिरा है।

इन जिलों में आंकड़ा ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिस्से के बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
बुधवार को दतिया, भिंड, छतरपुर, पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश की संभावना है। मुख्य रूप से पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश या फुहार पड़ सकती है।

इन जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 42 मिलीमीटर बारिश छतरपुर के नौगांव में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 37 मिलीमीटर, सिवनी में 18 मिलीमीटर, रीवा में 12 मिलीमीटर और उज्जैन में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा दतिया, धार, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर और सतना में भी बारिश दर्ज की गई।

मौसम बदलने की वजह क्या है?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बने चक्रवाती सिस्टम और उत्तर प्रदेश की ओर से गुजर रही मानसूनी लाइन की वजह से मौसम बदला है। इसी कारण उत्तर और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी और बीच के इलाकों में हवा में नमी रहने से हल्की बारिश और फुहारें देखने को मिलीं।

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

9 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

9 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

9 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

10 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

10 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

10 hours ago