इंदौर में 9 अगस्त को होगा मेगा पौधारोपण अभियान, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे

इंदौर 

9 अगस्त को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 1 लाख पौधे रोपे जाने वाले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में ये आयोजन किया जाने वाला है। हाल ही में इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया था। जहां पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

इस बैठक में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और मधु वर्मा शामिल हुए। बैठक में इस साल 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 8 फीट की ऊंचाई के पौधे लगाए जाएंगे ताकि यह जल्दी बड़े हो सकें।

रोपे जाएंगे 1 लाख पौधे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित किए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत इंदौर में एक लाख पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। इंदौर के रेवती रेंज में रखे जा रहे हैं इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से इस अभियान के अंतर्गत 2 साल पहले हमने जो पौधे लगाए थे वह लहलहाते पेड़ बन चुके हैं। यह हमारे संकल्प की कहानी बोल रहे हैं। अब 9 अगस्त को एक बार फिर यही धरती हरियाली के इतिहास की साक्षी बनने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष उपस्थित रहेंगे।

तिरंगा यात्रा का भी होगा आयोजन
पौधे लगाने के इस कार्यक्रम के अलावा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को जिला स्तरीय बड़ी यात्रा का आयोजन होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर प्रवास कर घर-घर संपर्क का तिरंगा लगाने का आग्रह करने को कहा गया है।

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

8 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

8 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

8 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

9 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

9 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

9 hours ago