पंजाब ने हरियाणा के पानी में की कटौती, प्रदेश में शुरू हुआ जल संकट !

   CHANNEL 4  NEWS INDIA

भाखड़ा नहर में पानी की कटौती से हरियाणा के कई जिलों में पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हिसार और सिरसा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। हिसार में पानी की कमी का फायदा उठाकर टैंकर माफिया सक्रिय हो गए हैं। जो टैंकर पहले 400 रुपए में मिलता था, अब 1200 रुपए तक में बेचा जा रहा है। फतेहाबाद में किसानों को झटका लगा है – यहां सिंचाई पर रोक लगा दी गई है। जींद में पानी बचाने के लिए निर्माण कार्य और वॉशिंग स्टेशन बंद करवा दिए गए हैं। झज्जर में हालत इतने खराब हैं कि लोगों को नहाने तक से मना किया गया है। साथ ही किसानों के लिए खास एडवाइजरी भी जारी की गई है। पंचकूला में जल संकट को देखते हुए पानी की बर्बादी करने वालों के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। पानी की ये स्थिति आने वाले दिनों में और भी गंभीर हो सकती है।

पंजाब ने हरियाणा के पानी में की कटौती !

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले पानी में भारी कटौती कर दी है। पहले हरियाणा को 8,500 क्यूसिक पानी मिलता था, लेकिन अब सिर्फ 4,000 क्यूसिक ही दिया जा रहा है। इस वजह से दोनों राज्यों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। पानी का बंटवारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) करता है। हरियाणा सरकार ने इस मुद्दे को BBMB के नियम 1974 की धारा 7 के तहत केंद्र सरकार के पास भेजने की मांग की है। अब BBMB ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी भेज दी है। यह बोर्ड केंद्रीय बिजली मंत्रालय के अधीन आता है, जिसके मंत्री हैं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। अब इस चिट्ठी पर फैसला भी वही लेंगे।

सीएम सैनी ने भगवंत मान को घेरा

इसी बीच हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा कि अगर हरियाणा में पानी कम आता है, तो दिल्ली में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। CM ने आगे कहा-

‘जब तक दिल्ली में AAP की सरकार थी, तब तक दिल्ली जाने वाले पानी पर भगवंत मान की सरकार को कोई आपत्ति नहीं थी, अब सरकार नहीं है तो दिल्ली की जनता को सजा देने का काम किया जा रहा है।’

CM नायब सिंह सैनी ने कहा- सतलुज यमुना लिंक के पानी का विषय नहीं है, यह विषय पीने के पानी का है। हमारी संस्कृति में है कि अगर हमारे घर पर कोई भी व्यक्ति आता है तो पानी पिलाकर हम उसका स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें…

चारधाम यात्रा की आज से हो रही शुरूआत, 2 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हादसा: भारी बारिश से मिट्टी धंसी, चंदनोत्सवम के टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों पर गिरी दीवार

PAKISTAN: पाकिस्तान अब थर्राएगा….पाकिस्तान अब घबराएगा…. पाकिस्तान अब रहम की भीख मांगता नजर आएगा…

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

22 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago