चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा की शुरूआज आज यानि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर होने जा रही है। 6 महीने तक श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। दुनिया की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है चारधाम यात्रा। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है केदारनाथ नाम धाम, बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। यमुनोत्री मां यमुना और गंगोत्री मां गंगा को समर्पित है। आज यानि बुधवार 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे और यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे।

बता दें कि, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को सुबह 7 बजे खुलेंगे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को खुलेंगे। वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के नजरिए से देखा जाए तो यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहा है। यात्रा के रास्ते को 2 सुपर जोन, 7 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है। कई बड़े अधिकारी और अफसरों को यात्रा में तैनात किया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, होमगार्ड, SDRF, PRD के लगभग 800-850 कर्मी तैनात किए गए है।

बता दें कि, चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं को चार महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों पर ले जाती है: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ ये हिमालय स्थल धार्मिक महत्व रखते हैं और हर साल लाखों तीर्थयात्री यहां आते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *