स्वाति मालीवाल से मारपीट के समय क्या अरविंद केजरीवाल सच में वहां मौजूद थे ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल पर उनके आवास पर हुए कथित हमले पर बुधवार को पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय होना चाहिए. मालीवाल ने आरोप लगाया कि उनके निजी सहायक बिभव कुमार ने 13 मई को उन पर तब ”मारपीट” किया जब वह केजरीवाल से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

मुख्यमंत्री ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि मामला इस समय ‘अदालत में विचाराधीन’ है और उनकी टिप्पणी से प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. केजरीवाल ने कहा, “लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि निष्पक्ष जांच होगी. न्याय होना चाहिए. घटना को लेकर दो संस्करण है. पुलिस को दोनों संस्करण की निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए और न्याय किया जाना चाहिए.”

केजरीवाल से जब पूछा गया कि घटना के समय क्या वह आवास में मौजूद थे तो ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वह आवास में थे “लेकिन घटनास्थल पर नहीं थे.” केजरीवाल के सहायक इस समय पांच दिन की पुलिस हिरासत में हैं. इससे पहले बुधवार को ही मालीवाल ने कहा था कि पार्टी में सभी पर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ‘बहुत अधिक दबाव’ है.

राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “मंगलवार को मुझे पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया. उन्होंने मुझे बताया कि कैसे हर किसी पर बहुत दबाव है कि उन्हें मेरे खिलाफ बुरी बातें कहनी हैं. उन्हें मेरी निजी तस्वीरें लीक करके मुझे परेशान करना है. कहा जा रहा है कि जो कोई भी मेरा समर्थन करेगा उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा.”

उन्होंने कहा, ”किसी को संवाददाता सम्मेलन करने का काम मिला है तो किसी को ट्वीट करने की जिम्मेदारी दी गई है. किसी को अमेरिका में बैठे कार्यकर्ताओं को फोन करने और मेरे खिलाफ कुछ चीजें निकालने का काम भी सौंपा गया है.”

कुमार को मंगलवार को उनके फोन का डाटा बरामद करने के लिए मुंबई ले जाया गया जिसे कथित तौर पर पर उन्होंने गिरफ्तारी से पहले हटा दिया था. पुलिस को संदेह है कि कुमार ने मुंबई में किसी व्यक्ति या उपकरण पर डाटा स्थानांतरित करने के बाद अपने फोन को ‘फॉर्मेट’ कर दिया.

एक अधिकारी ने बताया कि कुमार का फोन और लैपटॉप के साथ-साथ केजरीवाल के आवास की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है. उन्होंने बताया कि कुमार की पुलिस हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है और जांचकर्ता मामले से जुड़े सभी सबूत एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं.”

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

8 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

9 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

9 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

10 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago