Categories: हरियाणा

विजय संकल्प रैली: सीएम सैनी ने बंतो कटारिया के लिए किया प्रचार, बोले- ‘मैं आप लोगों के आगे शीश झुकाता हूं’

Vijay Sankalp Rally : लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा के अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारियां को समर्थन देने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी लगातार विजय संकल्प रैली में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। आज अंबाला के नारायणगढ़ में भाजपा की विजय रैली संकल्प हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं साल 2003 में आप सभी लोगों के बीच में आया था। उसके बाद मुझे आप लोगों का इतना प्यार मिला कि मैं आप लोगों के आगे शीश झुकाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं तो पार्टी में केवल प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था। काम करते-करते मुझे कहा गया था कि हरियाणा देखना है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि पार्टी का काम देखने के साथ-साथ सरकार का काम भी देखना है।

सीएम ने कहा कि मैं जानता हूं कि कार्यकर्ताओं को क्या-क्या परेशानी होती। आगे कहा कि किसी कार्यकर्ता को और न किसी आम इंसान को दिक्कत होगी क्योंकि सीएम उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। आचार संहिता होने की वजह से मैं ज्यादा नहीं बोल सकता हूं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच हमारे बीच एक ऐसा साथी होगा, जो आपकी समस्याओं को सुनेगा।  उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको कोई समस्या होती है, तो आप सीएम हाउस आ सकते हैं। इसके लिए आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं है।

इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 सालों में लोगों के साथ हमेशा अन्याय हुआ है, लेकिन पिछले दस सालों में पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित और मजबूत बनाने पर काम किया है। आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस क्षेत्र से सीएम होता था, उसी क्षेत्र में काम होता था। लेकिन, जब से हरियाणा में भाजपा सरकार आई तब से बीजेपी ने ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ का नारा दिया और प्रदेश को विकास के पथ पर लाया।

हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि ‘हमारा नायब नारायणगढ़, हमारा नारायणगढ़ हरियाणा का’। हरियाणा के लोगों ने सीएम नायब सैनी पौधे से पेड़ बनता हुआ देखा है। इस बात को कोई नहीं सोच सकता था कि एक पिछड़े हुए इलाके का छोटा कार्यकर्ता कभी इतना बड़ा मुखिया बनेगा। वर्तमान में नारायणगढ़ हरियाणा की एक प्रतिमूर्ति बन गई है। नायब सैनी ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। पहले वो विधायक बने, राज्यमंत्री बने और फिर कुरुक्षेत्र सांसद बने। अब पार्टी ने उन्हें अपने संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। असीम गोयल ने आगे कहा कि जब नायब सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर काम किया तो 100 दिन आज तक सबसे अच्छे निकले है।

लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही क्लियर हो गया था कि मुझे टिकट मिलेगी, क्योंकि नारायणगढ़ से कार्यकर्ताओं के फोन आने लगे थे। नायब सिंह सैनी की बदौलत ही मुझे पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास करते हुए प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के सीएम अंबाला से, परिवहन मंत्री अंबाला से, स्पीकर अंबाला लोकसभा से और हरियाणा के दो-दो मंत्री अंबाला लोकसभा से ही है। भाषण के अंत में लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने पीएम मोदी और नायब सिंह सैनी की जोड़ी को कमाल का बताया है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago