Categories: हरियाणा

Haryana : कांग्रेस ने तय किए 9 सीटों पर उम्मीदवार, भूपेंद्र हुड्डा नहीं लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बार लोकसभा चुनाव नही लड़ेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश में 9 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। शुक्रवार को सुबह और साम दो चरणों में चली राज्य स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट पर एक-एक नाम का पैनल तैयार किया गया। पहले चरण में नाम का पैनल तैयार करने में स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्यों के बीच सहमति नहीं बनी। लेकिन, दूसरे चरण की बैठक में आम सहमति से पैनल तैयार कर लिए गए। इन पैनल पर शनिवार को नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान समेत स्क्रीनिंग कमिटी के दोनों सदस्य नरेंद्र डांगी और यशोमति ठाकुर भी शामिल हुए। दीपक बाबवरिया ने स्पष्ट किया कि शनिवार देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद प्रदेश की सभी नौ लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हुड्डा के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनके राज्यसभा सदस्य बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा का रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

कांगेस की ओर से नौ लोकसभा सीटों पर दो महिला उम्मीदवारों को उतारा जा सकता है। ऐसा संकेत कांग्रेस प्रभारी ने दिया। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है। सैलजा को कांग्रेस के कुछ नेता अंबाला से चुनाव लड़वाना चाहते थे, मगर सैलजा ने सिरसा में रुचि दिखाई दी। माना जा रहा है कि सैलजा का सिरसा से टिकट लगभग तय है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक के पहले चरण में फरीदाबाद और भिवानी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर पेच फंस गया था। भक्त चरण दास विभिन्न स्रोत से मिले फीडबैक के आधार पर पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह का नाम पैनल में डालने के पक्ष में थे, लेकिन हुड्डा गुट की ओर से पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल का नाम आगे किया गया था।

करनाल में एनसीपी नेता मराठा वीरेंद्र वर्मा को टिकट मिलना संभव है, लेकिन कांग्रेस के नैशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह राठौर और पानीपत निवासी बुल्ले शाह के नामों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई है। करनाल में बीजेपी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को चुनावी रण में उतारा हुआ है। सोनीपत में कांग्रेस की ओर से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दिया जा सकता है। यहां पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago