हरियाणा

BAL BHAVAN: जिला बाल भवन में निराश्रित बच्चों का बर्तन धोते वीडियो वायरल

BAL BHAVAN: जिला बाल भवन में निराश्रित बच्चों का बर्तन धोते वीडियो वायरल

फरीदाबाद: एनआईटी दो स्थित दौलत राम धर्मशाला के समीप चल रहे बाल भवन में शौचालय के नल से खाने के बर्तन धोने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ है। उस वीडियो में दो बच्चे शौचालय के नल से बर्तन साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जनवरी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बाल भवन में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति गंभीरता की पोल खोल कर रख दी है

आरोप है कि जिला प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बता दें कि बाल भवन में बाल मजदूरी, हिंसा का शिकार और घर से भागे बच्चों को रखा जाता है और जिला प्रशासन की ओर से उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। इस समय बाल भवन में 20 बच्चे रह रहे हैं। जिला प्रशासन ने वीडियो वायरल की बात स्वीकार की है और उस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छह मार्च को ही एडीसी की अध्यक्षता में जांच के आदेश दे दिए गए थे। उस दौरान कुछ खामियां मिली थीं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago