कंगना

हिमाचल के मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश के pwd मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निशाने पर लिया है। साथ ही एक बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि मोहतरमा शरारत करती हैं, बिल का भुगतान नहीं करती हैं और फिर सरकार को कोसती हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान ‘बढ़े हुए बिजली बिलों’’ को लेकर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना की जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

दरअसल, मंडी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कंगना ने कहा था कि वो जिस घर में रहती भी नहीं हैं, वहां पर बिजली का बिल एक लाख रुपये आया है, कांग्रेस सरकार ने राज्य की दुर्दशा कर रखी है। वहीं अब इस पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से सफाई भी आ गई है। बोर्ड ने बिल का हिसाब बताते हुए कहा कि कंगना रनौत ने दो महीने के 90,384 रुपये के पुराने बकाए समेत बिलों का भुगतान नहीं किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *