उत्तराखण्ड

Vatsalya Ganga Ashray: हरिद्वार में वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद।

Vatsalya Ganga Ashray: हरिद्वार में वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण

 

हरिद्वार में रविवार 1 जून 2025 के दिन श्रीकृष्ण कथा एवं वात्सल्य गंगा आश्रय के दिव्य प्रांगण का भव्य लोकार्पण हुआ.. कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की…. साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं…

इतना ही नहीं कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा, युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज और आचार्य बालकृष्ण समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को संबोधित करते समां बांधा और कहा कि, स्वामी परमानंद जी महाराज को शून्य से शिखर तक का ज्ञान है। और आज इन्हीं की प्रेरणा से हरिद्वार में वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण हुआ।

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने साध्वी ऋतंभरा को दीदी मां संबोधित करते हुए कहा कि, साध्वी ऋतंभरा वास्तव में वात्सल्य से भरी हुई है। आज दो उत्सव हम साथ में मना रहे है। क्योंकि हम और उत्तराखंड की जनता दिल्ली के पद्म भूषण वाले कार्यक्रम में नहीं थे। और आज उसके बाद ये हमारी आपसे ये पहली मुलाकात है। वहीं उन्होंने समस्त उत्तराखंड वासियों की तरफ से साध्वी ऋतभंरा को पदम भूषण की बधाईयां दी। और उनका अभिनंदन किया। कम कहकर ज्यादा करना दीदी मां का बेहद सुंदर तरीका है काम करने का।

वहीं उन्होंने दिल्ली में 27 वर्षों के बाद आई बीजेपी सरकार पर बोलते हुए कहा कि, अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सानिध्य में दिल्ली की छवि बदलने का काम किया जा रहा है। दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने तमाम तरह के अभियानों की शुरूआत की है। और बहुत सादगी से शासन और प्रशासन को चलाने का काम दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर बोलते हुए कहा कि, जिस प्रकार उत्तराखंड से मां गंगा निकलती है और पूरे भारत में जाकर अपना आशीर्वाद देती है उसी प्रकार उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की गंगोत्री निकल चुकी है जो अब अन्य राज्यों में भी जरूर पहुंचेगी। और आने वाले समय में पूरे भारत को इसका लाभ मिलने वाला है।

वही उन्होंने कहा कि जब जब साध्वी ऋतंभरा, परमानंद जी जैसे लोगों को वो देखते है तो उन्हें उत्तराखंड की डेमोग्राफी याद आती है। उत्तराखंड की डेमोग्राफी ना बदले इसके लिए हमने काम किय़ा है। लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद को लेकर उन्होंने काम किया है।

आपको बता दें कि, इस पावन अवसर पर भक्ति, प्रेम और दिव्यता का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जिसमें कृष्ण लीला की मधुरिमा से वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों का मन प्रफुल्लित हो गया और वात्सल्य गंगा आश्रय के उद्घाटन के साथ एक नए अध्याय का शुभारंभ हो गया…

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago