उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बेशक महीनों की गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन सड़कों पर पानी भर जाने से उन्हें भारी असुविधा हुई। इसका असर आवाजाही पर पड़ा।
वहीं, लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में बार-बार पानी भरने की समस्या होती है। उन्होंने इसकी वजह ड्रेनेज की सफाई न करना और नगर निगम की लगातार कोताही को बताया। एक निवासी ने बताया कि, “यहां पे बगल में सर्किट हाउस है। और यहां डीएम ऑफिस है। डीएम साहब बैठते हैं। रोज आते-जाते हैं। यहां पूरा घुटना भर पानी में एक घंटा, अगर बारिश हो गई आधा घंटा तो पूरा घुटना भर पानी में, अधिवक्ता लोग आते-जाते रहते हैं।
बता दें कि, अभी तो शुरुआत है। आने वाले दिनों में और बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोग प्रशासन से फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि शहर की बदहाली और न बढ़े।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…