Uncategorized

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का बयान, भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध मजबूत

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन की बैठक की पूर्व संध्या पर गुरुवार को कहा कि अमेरिका और भारत के सैन्य संबंध बहुत मजबूत हैं। बता दें कि, राजनाथ सिंह भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार सुबह वाशिंगटन पहुंचे। उनका शुक्रवार को ऑस्टिन से मुलाकात का कार्यक्रम है।

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच सैन्य संबंध मजबूत हैं।’’ सबरीना सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आपने देखा है कि सहयोग न सिर्फ रक्षा विभाग के नजरिए से बल्कि प्रशासन के नजरिए से भी गहरा हुआ है। हमारे बीच निकट समन्वय बरकरार है और हमारा साथ मिलकर काम करना जारी है। (रक्षा) मंत्री (ऑस्टिन) जब भारत गए थे, तब उन्होंने इनमें से कुछ योजनाओं की घोषणा की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय उन्होंने जो घोषणा की थी, मैं उस बारे में विस्तार से नहीं बताऊंगी, लेकिन यह (संबंध) मजबूत है।’’

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago