Uncategorized

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन होने से चार मजदूरों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा गांव के पास भूस्खलन होने से चार मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, एसडीआरएफ ने मलबे में दबे चारों मजदूरों के शवों को बाहर निकाल लिया है।

बता दें कि, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन होने से काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। गुरुवार को देर रात केदारनाथ मार्ग पर फाटा के पास भूस्खलन की सूचना मिली जिसके बाद तुरंत एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई लेकिन काफी मशक्कत के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची।

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक ‘खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)’ के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने आगे बताया कि, मृतकों की पहचान कर ली गई है। तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago