गुरुग्राम में शुरू होगा अर्बन मोबिलिटी एक्सपो 2025
गुरुग्राम आने वाले तीन दिनों के लिए देश और दुनिया के शहरी परिवहन विशेषज्ञों का केंद्र बनने जा रहा है। सेक्टर-83 स्थित होटल हयात रिजेंसी में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित होने जा रहा है।
18वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं एक्सपो 2025, जहां शहरी परिवहन, ई-मोबिलिटी, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसे अहम विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा।
इस प्रतिष्ठित आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल करेंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 9 नवंबर को मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन में भारत सहित कई देशों के शहरी परिवहन विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, नगर योजनाकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहरी गतिशीलता के वर्तमान स्वरूप, तकनीकी बदलावों और भविष्य की जरूरतों पर चर्चा करते हुए नई दिशा तय करना है।
ये मंच न केवल शहरी परिवहन में आ रहे नवाचारों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि भारत के विभिन्न शहरों में लागू हो रही आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट तकनीकों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी देगा।
CM सैनी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, “राष्ट्रीय स्तर का ये आयोजन हरियाणा के लिए गर्व की बात है। इससे राज्य में शहरी विकास और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट समाधानों को बढ़ावा मिलेगा।”
CM ने उम्मीद जताई कि, ये सम्मेलन न केवल चुनौतियों पर मंथन करेगा, बल्कि नागरिक सुविधाओं में सुधार और पर्यावरण हितैषी परिवहन नीति की दिशा में ठोस सुझाव भी सामने लाएगा।
डीसी अजय कुमार ने बताया कि, इस बार एक्सपो में ई-मोबिलिटी, आधुनिक सार्वजनिक परिवहन, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रमुख भारतीय कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने नवीनतम प्रोजेक्ट्स, शोध कार्यों और इनोवेशन को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी।
उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि, “किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी”।
डीसी का मानना है कि, इस आयोजन से गुरुग्राम को शहरी परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और ये शहर स्मार्ट सिटी मॉडल की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाएगा।
इस सम्मेलन में देश के विभिन्न नगर निगमों के चेयरमैन, मेयर और वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। ये मंच उनके लिए अनुभव साझा करने का सुनहरा अवसर होगा, जहां वे अपने शहरों में चल रही परियोजनाओं, चुनौतियों और सफलताओं पर चर्चा करेंगे। जिससे देशभर के नगर निकायों के बीच सहयोग और नीति निर्माण की नई दिशा तय हो सकेगी।
आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
मानेसर के SDM दर्शन यादव, GMRL डायरेक्टर रजत वर्मा, डायरेक्टर राजेश चतुर्वेदी, डायरेक्टर एस.आर. सांगवा, अर्बन ट्रांसपोर्ट एडवाइजर सुजाता सांवत और डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार को अलग-अलग मोर्चों की कमान दी गई है।
CM सैनी ने कहा कि, इस आयोजन से हरियाणा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर शहरी विकास और पर्यावरण-हितैषी परिवहन नीतियों में अग्रणी राज्य के रूप में पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि, ई-मोबिलिटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार से न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का समाधान भी संभव होगा।
ये सम्मेलन केवल तकनीकी विषयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस बात पर भी ध्यान केंद्रित करेगा कि, कैसे बढ़ती आबादी और वाहनों के बीच संतुलन बनाते हुए एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार किया जा सकता है।
ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि, इस तरह के आयोजन निवेश को भी प्रोत्साहित करते हैं। परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में देश-विदेश की कंपनियां निवेश के नए अवसर तलाशती हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…