उत्तर प्रदेश

Singer Masoom Sharma clashes with UP Police: सहारनपुर में यूपी पुलिस से भिड़े सिंगर मासूम शर्मा, बिना परफॉर्मेंस के वापस लौट गए मासूम शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल मासूम शर्मा का वीडियो

Singer Masoom Sharma clashes with UP Police: सहारनपुर में यूपी पुलिस से भिड़े सिंगर मासूम शर्मा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित एक श्रीरामकथा कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और यूपी पुलिस के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी मासूम शर्मा के रिश्तेदार को मंच से नीचे धक्का देकर खींचते हुए ले जाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह विवाद 1 नवंबर की रात को उस वक्त हुआ, जब सहारनपुर में कैलाशानंद महाराज की श्रीरामकथा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन एनआरआई अजय गुप्ता की ओर से करवाया गया था।

कार्यक्रम में मासूम शर्मा को परफॉर्म करना था, जिनकी एंट्री बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह के साथ हुई थी। इसी दौरान मंच पर मौजूद मासूम शर्मा के जीजा के भाई धरमू को पुलिसकर्मियों ने अचानक मंच से उतारकर धक्का दिया और खींचते हुए बाहर ले गए। वीडियो में यह पूरा घटनाक्रम साफ तौर पर देखा जा सकता है। जैसे ही मासूम शर्मा ने यह दृश्य देखा, वे मंच से उतरकर धरमू के पीछे दौड़ पड़े और पुलिस से बहस करने लगे।

वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल के बाहर मासूम शर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो रही है। एक पुलिसकर्मी उनके कंधे पर हाथ रखे खड़ा है, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी के साथ उनकी तीखी बहस होती दिख रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ। आयोजकों का कहना है कि यह विवाद मंच पर आरक्षित सीट पर धरमू के बैठने को लेकर हुआ था।

वहीं दूसरी ओर, घटना के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर धरमू ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था का माहौल था और महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही थी, जबकि वहां कोई महिला पुलिसकर्मी तैनात नहीं थी। धरमू के अनुसार, जब उन्होंने वहां की स्थिति देखकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए और उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। धरमू ने आरोप लगाया कि एक इंस्पेक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।

धरमू ने अपने लाइव वीडियो में कहा कि जिस इंस्पेक्टर ने यह सब किया, वह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि “राक्षस” है, जिसने यूपी पुलिस की वर्दी को कलंकित किया है। उन्होंने बताया कि उनकी लीगल टीम ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। धरमू ने कहा कि उनकी टीम ने इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और सहारनपुर के एसएसपी को शिकायत भेज दी है।

धरमू ने कार्यक्रम आयोजक एनआरआई अजय गुप्ता को भी इस विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि विवाद के बाद आयोजकों की ओर से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया और न ही माफी मांगी। धरमू के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आयोजकों की भी थी, जिन्होंने पूरी तरह लापरवाही बरती।

इस घटना के बाद मासूम शर्मा ने बिना परफॉर्म किए ही कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। यह लगातार दूसरा मौका है जब किसी विवाद के कारण उन्होंने मंच पर प्रस्तुति नहीं दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए एक लाइव शो में भी विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके दौरान मासूम शर्मा ने मंच से उतरते समय अनुचित इशारे किए थे। बाद में उन्होंने उस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि वहां कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ा था।

सहारनपुर की इस घटना में हुई धक्का-मुक्की और झड़प में धरमू को मामूली चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले की जांच सीओ सिटी आंकिक रुचि गुप्ता को सौंपी है और पांच दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ लोग आयोजन समिति और कार्यक्रम प्रबंधन की भी आलोचना कर रहे हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

1 hour ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

2 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

2 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

3 hours ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

19 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

21 hours ago