हरियाणा

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की एवं उनकी विभिन्न मांगों को सुना। विपुल गोयल ने इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते हुए प्रत्येक मांग की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से विस्तृत चर्चा के बाद उचित विचार किया जाएगा एवं प्रत्येक विषय में समयबद्ध तरीके से कार्यवाही होगी।

विपुल गोयल की सकारात्मक पहल

उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मचारी संघ अपने कई मुद्दों को लेकर विगत कुछ समय से समय-समय पर अपने विचार रख रहा है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा सफाई कर्मचारी संघ के साथ सीधा संवाद करना एक सकारात्मक पहल है। यह बैठक दर्शाती है कि विपुल गोयल सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच किसी भी प्रकार का प्रशासनिक व्यवधान नहीं रखना चाहते। इस बैठक के सफलतापूर्वक संपन्न होने से सफाई कर्मचारियों के मन में उत्साह है एवं प्रतिनिधिमंडल को भी यह विश्वास हुआ कि उनकी मांगों पर कार्यवाही होगी।

ट्रिपल इंजन की सरकार से नागरिकों को मिले उपहार: विपुल गोयल

इससे पहले, नगर निगम चुनावों के नतीजे आने के साथ ही प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है—अर्थात केंद्र, राज्य एवं शहरी स्थानीय निकायों में भाजपा की ही सरकार है। नगर निगम चुनाव में 10 में से 9 सीटों पर भाजपा के मेयर व चेयरमैन प्रत्याशी विजयी हुए थे। उस समय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा था कि जिस ऐतिहासिक विजय का उपहार भाजपा को मिला है, उसी ऐतिहासिक गति से हमें विकास कार्य करने होंगे एवं बुनियादी सुविधाओं को श्रेष्ठ बनाना होगा, जिससे हरियाणा के सभी नागरिकों को एक बेहतर शहर एवं नगर का उपहार मिल सके।

सुशासन एवं पारदर्शी सरकार के मूल्यों को मजबूती

बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा से बुनियादी सुविधाओं पर कार्य में गति आने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। जब सफाई कर्मचारी संघ के साथ हुई यह बैठक सकारात्मक नतीजा देगी, तो इसका असर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के स्वच्छता संबंधित कार्यों पर भी स्पष्ट रूप से दिखेगा।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस प्रकार सफाई कर्मचारी संघ के साथ बैठक करके विभिन्न विषयों पर सीधे विचार करने से सुशासन एवं पारदर्शी सरकार के आदर्श और अधिक मजबूत होते हैं।

ये भी पढ़ें:

नीरज चोपड़ा अब इस टुर्नामेंट में लेंगे भाग, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

18 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

19 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

20 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago