पंचकूला में 24 मई को वैश्विक भाला फेंक स्पर्धा का आयोजन होगा। ग्लोबल जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शिरकत करेंगे। वहीं, इस प्रतियोगिता का नाम नीरज चोपड़ा क्लासिक रखा गया है, क्योंकि यह भारतीय स्टार इसके आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहा। खेल की संचालन संस्था विश्व एथलेटिक्स ने इस प्रतिस्पर्धा को कैटेगरी A का दर्जा दिया है, जो ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगी।
पंचकूला में होने वाला यह टूर्नामेंट इस सीजन में नीरज की दूसरी प्रतियोगिता होगी। विश्व एथलेटिक्स की वेबसाइट ने हालांकि इस स्पर्धा को अपने ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ के तौर पर सूचीबद्ध नहीं किया है। वहीं, इस प्रतिस्पर्धा की आयोजन समिति में चोपड़ा भी शामिल हैं. जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के साथ मिलकर उन्होंने इस प्रतियोगिता को देश में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…