मेरठ में गौ-तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
मेरठ में मंगलवार तड़के पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। मेरठ पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल सहित दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन तीन बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए बदमाशों के पास से
एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा कुछ धारदार हथियार मिले हैं। वहीं, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आज तड़के किठौर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस दल ने थाना क्षेत्र में गश्त एवं जांच कर रहा था इस बीच उन्हें सूचना मिली कि राधना गांव के जंगल में कुछ बदमाश गोकशी करने की फिराक में है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही राधना गांव के जंगल पहुंची जहां बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई (मुठभेड़) में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके एक अन्य साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन बदमाश अंधेरे में भाग निकले।
प्रवक्ता के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान खालिद पुत्र रियाजुल के तौर पर हुई है। उसके साथी का नाम मुन्नर, पुत्र फकीरा है। दोनों ही राधना गांव के रहने वाले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…