Delhi-NCR के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। वहीं, दिल्ली के कई अन्य इलाकों में बारिश नहीं हूई। गाजियाबाद और नोएडा सहित NCR के इलाकों में बारिश हुई। वहीं, जलभराव होने के कारण मिंटो रोड में पूरा का पूरा ऑटो पानी में समा गया।
बता दें कि, डीयू और पीतमपुरा में तकरीबन 2 घंटे में 5 सेमी से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…