हरियाणा

FARIDABAD NEWS: मेयर के कार्यभार संभालने के समारोह में जिला अध्यक्षों को कुर्सी न मिलने पर भड़के केंद्रीय मंत्री

FARIDABAD NEWS: मेयर के कार्यभार संभालने के समारोह में जिला अध्यक्षों को कुर्सी न मिलने पर भड़के केंद्रीय मंत्री

फरीदाबाद: मेयर के कार्यभार संभालने के समारोह में सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भड़क गए। दरअसल, पार्टी के जिला अध्यक्ष को बैठने के लिए मंच पर कुर्सी नहीं मिली। यह देख कृष्णपाल गुर्जर ने नेताओं को डांटा कि जिलाध्यक्ष खड़ा रहे और तुम बैठे रहो, ऐसे अच्छा नहीं लगता। इसके बाद पिछली पंक्ति में बैठे नेता मायूस होकर उठकर मंच से चले गए। हुआ यूं कि फरीदाबाद नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीन जोशी के कार्यभार संभालने के लिए समारोह रखा गया था। इस दौरान फरीदाबाद से भाजपा अध्यक्ष पंकज रामपाल और बल्लभगढ़ से प्रधान सोहनपाल छोकर को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। वह खड़े होकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से बात करते रहे।

तब गुर्जर को पता चला कि दोनों को मंच पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली है। इस पर मंत्री ने दूसरी पंक्ति में बैठे नेताओं को डांटना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा के एक बुजुर्ग नेता डॉ. कुलदीप जयसेन को कुर्सी खाली कर जाना पड़ा। वह 30 साल से BJP में हैं। इसके बाद दोनों जिला अध्यक्षों को कुर्सी मिल गई।

इस दौरान प्रदेश के मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर स्टेज पर बैठकर सब कुछ देखते रहे। इसके बाद बुजुर्ग नेता स्टेज पर ही पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के पास जाकर बैठ गए।

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago