हरियाणा को ऑयल मिल की सौगात, किसानों का मिलेगा फायदा तो युवाओं को मिलेगा रोजगार

हरियाणा के लोकप्रीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास के पथ पर हरियाणा को दिन-प्रतिदिन आगे ले जा रहे हैं। हर क्षेत्र का समान विकास उनका लक्ष्य है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक ऐसा फैसला लिया है। जिससे कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल में किसानों को फायदा होगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।  दरअसल सीएम सैनी प्रदेश के सरसों उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि, राज्य के कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल में ऑयल मिल्स खोली जाएंगी, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।

‘कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल में खुलेगी ऑयल मिल’

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा ‘हरियाणा सरकार ने राज्य में सरसों उत्पादक हजारों किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल में ऑयल मिल्स लगाने की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना को जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि इन किसानों की फसल MSP पर खरीदी जाए।’

किसानों का फायदा, युवाओं को रोजगार

सीएम नायब सिंह सैनी की ये घोषणा इस इलाके के किसानों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। क्योंकि ऑयल मिल्स के खुल जाने से उन्हें अपनी फसलें बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और अपने जिले में ही उन्हें फसल की अच्छी-ख़ासी कीमत मिल पाएगी। इसके साथ ही ऑयल मिल्स खुलने से इलाके के बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और इलाके का विकास होगा। इससे पहले किसानों की हमेशा शिकायत रहती थी कि, उन्हें अपने सरसों की फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन सीएम सैनी ने किसानों की इसी परेशानी को खत्म करने के लिए इस इलाके में ऑयल मिल्स खोलने का फैसला किया है।

‘3 गुना तेजी से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं’

क्योंकि सीएम सैनी की पहली प्रमुखता हमेशा किसान और युवा ही रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने नारनौल में एशिया की सबसे बड़ी सरसों की ऑयल मिल लगाने की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। बता दें कि, नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के गांव समानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों से बात करते हुए कहा कि, हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर चलते हुए प्रदेश में तीन गुणा तेज गति से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। अभी हाल में विधानसभा सदन में प्रदेश का बजट पारित किया गया है और हर क्षेत्र में समान रूप से बजट का बंटवारा किया गया है और प्रदेश का चंहुमुखी विकास करने के लिए पूरी संरचना और योजना तैयार कर ली गई है। ताकी देश में हरियाणा नंबर वन बन सके।

 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago