उज्जैन में आज CM करेंगे गीता भवन का लोकार्पण, गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल; शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

उज्जैन

उज्जैन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे देवास रोड स्थित 34 करोड़ से बने नए गीता भवन का लोकार्पण भी करेंगे। देवास रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में उज्जैन का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक गीता भवन लगभग बनकर तैयार है। शहर को धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजनों के लिए एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का केंद्र मिल गया है। बुधवार 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे और इसे आमजन को समर्पित करेंगे।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा “मिशन बुनियाद” का शुभारंभ किया जाएगा व स्कूल शिक्षा विभाग में चयनित 7500 प्राथमिक शिक्षकों में से प्रतीकात्मक स्वरूप 10 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण, माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में लगातार 3 वर्षों से 100% परीक्षा परिणाम देने वाले प्रदेश के 6 स्कूल प्राचार्यों का सम्मान, उज्जैन जिले से विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले 2 प्राचार्यों एवं नेशनल मींस कम मेरिट परीक्षा में उज्जैन जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक विद्यार्थी का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के पांच सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापकों का भी सम्मान एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण किया जाएगा।

जानिए भवन की खासियत?
5.1 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 34.84 करोड़ रुपए की लागत से बना यह भवन पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किया गया है। संगीत महाविद्यालय के पास बना यह ढाई मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

ऑडिटोरियम की मुख्य बातें:
1. क्षमता: 1250 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला वातानुकूलित AC ऑडिटोरियम। ये शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम होगा।
2. अन्य सुविधाएं: ग्रीन रूम, मल्टीपरपज हॉल, प्रशासनिक कक्ष, लिफ्ट, ई-लाइब्रेरी और 4 अतिरिक्त कक्ष।
3. उद्देश्य: इसे धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
4. निर्माण: मुख्यमंत्री ने 18 मार्च को इसका भूमिपूजन किया था। अभी अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। 100 से ज्यादा कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। फिलहाल ऑडिटोरियम में कुर्सियां लगाने, मुख्य प्रवेश द्वार पर पत्थर लगाने, मंच निर्माण और फर्श का काम तेजी से किया जा रहा है।

गुरु पर्व पर होगा भव्य आयोजन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गीता भ
वन में राज्य स्तरीय महर्षि सांदीपन गुरु पर्व समारोह का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और 50 से अधिक वरिष्ठ आचार्यों का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  

Rupesh Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

 नागोया एशियाई खेलों के लिए बहुचर्चित कोस्टा सेरेना क्रूज जहाज में ठहरे कुछ भारतीय खिलाड़ियों…

1 hour ago

मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की पोल खुल गई है। सट्टेबाजी के…

2 hours ago

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा…

2 hours ago

iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

गाजियाबाद  दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी…

2 hours ago

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

2 hours ago