चोरी की बाइक को छुपाने के लिए बदल डाला रंग, चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया शातिर चोर, बिलहरी पुलिस को मिली सफलता

कटनी
 जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बिलहरी चौकी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बाइक का रंग भी बदलवा दिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना के आधार पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 586/25, धारा 305(बी) के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में लगातार तलाश की जा रही थी। 28 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने असलम (24 वर्ष), पिता निसार अली, निवासी राजा सलैया, थाना बाकल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बिलहरी तालाब के पास से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक MP21MD0491) चोरी करना स्वीकार किया। उसने पुलिस से बचने के लिए बाइक का रंग बदलवा दिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, लव उपाध्याय तथा साइबर सेल के आरक्षक अजय शंकर एवं सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Rupesh Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

 नागोया एशियाई खेलों के लिए बहुचर्चित कोस्टा सेरेना क्रूज जहाज में ठहरे कुछ भारतीय खिलाड़ियों…

1 hour ago

मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की पोल खुल गई है। सट्टेबाजी के…

2 hours ago

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा…

2 hours ago

iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

गाजियाबाद  दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी…

2 hours ago

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

2 hours ago