उत्तराखण्ड

UCC लागू होने पर मंगलौर में धन्यवाद रैली का आयोजन, ये मेरा नहीं प्रदेश की जनता का सम्मान है- CM धामी, मंगलौर विधानसभा के लिए CM धामी ने की कई घोषणा

UCC लागू होने पर मंगलौर में धन्यवाद रैली का आयोजन

हरिद्वार के मंगलौर में समान नागरिक संहिता UCC लागू होने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। रैली ने सीएम खुद ट्रैक्टर पर चलते नजर आए। इस दौरान बीजेपी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में समान नागरिकता संहिता कानून लागू करने पर संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना साकार किया है। जिसमें सभी वर्गों एवं धर्मो के लिए एक समान कानून लागू किया गया है। देश में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि, मंगलौर विधानसभा में जो मेरे सम्मान में धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया है वो मेरा स्वागत एवं सम्मान नहीं है बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंड वासियों का सम्मान है। उन्होंने रैली में भीषण गर्मी में शामिल हुए सभी महिलाओं,बुजुर्गों,युवाओं और जनप्रतिनिधियों का शामिल होने पर सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा| भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कार्मचारियों के खिलाफ कड़ी करवाई कि जाएगी | उन्होंने कहा कि, हरिद्वार जमीन घोटाले मामले पर बड़ी करवाई करते हुए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की गई है।

वहीं आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मंगलौर ग्राम सभा लिब्बरहेडी में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही विधानसभा मंगलौर में सर्की रजवाहे की पटरी जो मंगलौर से गुरुकुल, लंढौरा बाईपास (हरचंदपुर) के पुल तक सड़क पक्की की जाएगी। इस मौके पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे…

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago