उत्तराखंड में 26 जनवरी से लागू हो सकता है UCC , CM धामी की कैबिनेट बैठक में UCC नियमावली को मंजूरी

 

उत्तराखंड में जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि समान नागिरिक संहिता लागू हो सकती है। सीएम धामी की कैबिनेट ने UCC को मंजूरी दे दी है। दरअसल कुछ दिन पहले UCC को लागू करने के लिए बनाई गई नियमावली में आंशिक संशोधन किए जाने के बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई। ऐसे में अब राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करन की राहें आसान हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड में 26 जनवरी से ही UCC लागू हो सकता है। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

चुनावों के दौरान BJP ने किया था वादा

कैबिनट बैठक के बाद सीएम धामी ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘हमने 2022 में उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही हम UCC बिल लाएंगे। हम इसे लेकर आए। ड्राफ्ट कमेटी ने इसका मसौदा तैयार किया, यह पारित हुआ, राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दी और यह एक अधिनियम बन गया। प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। सब कुछ का विश्लेषण करने के बाद, हम जल्द ही तारीखों की घोषणा करेंगे।’

राष्ट्रपति की मिल चुकी है मंजूरी

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 विस चुनाव में वायदा किया था कि वो राज्य में यूसीसी लागू करवाएंगे। वहीं चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने UCC का मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करा दी थी। उसके बाद यूसीसी कैबिनेट में पास कर विधेयक राज्यपाल को भेज दिया गया था। इतना ही नहीं पिछले साल ही राष्ट्रपति ने भी यूसीसी विधेयक को मंजूरी दे दी थी। आज धामी कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली में आंशिक संशोधन पर मुहर लगा दी है।  गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता पिछले कई सालों से राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के मुख्य एजेंडे में रही है, लेकिन उत्तराखंड में पार्टी की धामी सरकार पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे अपने यहां लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने वाली पहली सरकार बन गई।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago