सोनीपत में आयोजित किए गए दो प्रमुख कार्यक्रम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोनीपत पहुंचे, जहां उन्होंने दो प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहला कार्यक्रम सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ से जुड़ा था, जबकि दूसरा कार्यक्रम दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
दोनों ही कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोग पहुंचे और माहौल पूरी तरह देशभक्ति एवं श्रद्धा का रहा। CM सैनी ने बड़खालसा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर दादा कुशाल सिंह दहिया को नमन किया।
उन्होंने कहा कि, दादा कुशाल सिंह दहिया का इतिहास “स्वर्ण अक्षरों में” दर्ज है, क्योंकि उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत के समय जो बलिदान दिया, वे मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय उदाहरण है।
CM सैनी ने कहा कि, हरियाणा की धरती शौर्य और बलिदान की जननी रही है। “दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान केवल धार्मिक नहीं, बल्कि चेतना का प्रतीक है। जो राष्ट्र अपने वीरों को याद रखता है, वही राष्ट्र अमर होता है।” CM सैनी के इन शब्दों ने सभास्थल में मौजूद हजारों लोगों में गर्व का भाव जगा दिया।
साथ ही CM सैनी ने घोषणा की कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि, गुरु साहिब के तप, त्याग और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हरियाणा सरकार का लक्ष्य है। ये कार्यक्रम उन मूल्यों को याद दिलाने का प्रयास है, जो गुरु साहिब ने मानवता को दिए।
कार्यक्रम के दौरान CM सैनी ने बताया कि, सरकार 1984 के दंगों में प्रभावित 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि, पीड़ित परिवारों को न्याय और राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहा है।
साथ ही CM सैनी ने जानकारी दी कि, यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम “हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी” के नाम पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, गुरु साहिब और दादा कुशाल सिंह दहिया जैसे महान व्यक्तित्वों की स्मृतियों को जीवित रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सोनीपत दौरे में CM सैनी ने विकास कार्यों से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं गई। जिसमें जीटी रोड से बड़खालसा जाने वाली सड़क का नाम अब “दादा कुशाल सिंह दहिया मार्ग” होगा।
बड़खालसा सामुदायिक केंद्र का नाम बदलकर “अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया सामुदायिक केंद्र” किया जाएगा। गांव बड़खालसा में मौजूद दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी स्मारक का पूरी तरह जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि लोग यहां आकर शहीद के योगदान को जान सकें।
गांव दिपालपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पार्क बनाया जाएगा। जिसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये पार्क स्थानीय युवाओं को रोजगार आधारित प्रशिक्षण देगा। दिपालपुर में नया कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिस पर 65 लाख रुपये की लागत आएगी। राई विधानसभा क्षेत्र के 25 किलोमीटर लंबे रास्तों को खेत-खलिहान योजना के तहत पक्का करवाया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
पॉन्ड अथॉरिटी निरीक्षण के बाद क्षेत्र के तालाबों का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण करवाएगी, ताकि पानी संरक्षण और ग्रामीण सौंदर्य में सुधार हो सके। CM सैनी ने बड़खालसा में विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…