देश

Bihar Election Result Update: शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त,190 सीटों के पार हुई सीटें, आंकड़ों में BJP सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब तक सामने आए रुझानों में एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 190 पार करती नजर आ रही है, अब देखना ये है कि बिहार की कुर्सी पर किसका कब्जा हो पाता है। वहीं, अब यहां पर एक चीज को ध्यान में रखना होगा कि अब तक आए नतीजों में नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी सबसे आगे बढ़ रही है, देखना दिलचस्प होगा कि बिहार का ‘बड़ा भाई’ कौन बनकर आता है।

आपको बता दें कि, सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। नीतीश कुमार ने मतगणना से पहले ही जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भर दिया था, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है।

वहीं,  महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राजद के गढ़ राघोपुर में अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। सुबह 11.15 बजे तक तेजस्वी यादव को 10,957 वोट मिले, जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 12,230 वोट मिले। इस बीच राजद नेता सारिका पासवान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा, “60-70 ऐसी सीटें हैं जहां हम लोग 100-200 वोटों पीछे हैं इसलिए ये रुझान निश्चित नहीं हैं पिक्चर अभी बाकी है। नतीजे बदलेंगे, हम लोग को अभी भी उम्मीद है।”

BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी

इलेक्शन कमीशन ने बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने 85 सीटों पर बढ़त बनाई है। नीतीश कुमार की जेडीयू 76 सीटों पर आगे दिख रही है। आरजेडी 34 सीटों पर तो वहीं लोजपा रामविलास 22 सीटों पर आगे चल रही है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago