हरियाणा

फरीदाबाद में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार सुबह करीब 6 बजे सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-21 सी रेड लाईट के पास हुआ। यहां पर एक डस्ट से भरे ट्रक ने पहले गाड़ी को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर को पार करके रोड की दूसरी तरफ से गुजरी रही स्कूल बस को साइड से टक्कर मार दी। स्कूल बस के पीछे आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कई हादसे हुए और नुकसान भी हुआ। डस्ट से भरा ट्रक रोड पर पलट गया। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। सेक्टर-21 सी की रेड लाईट पर जिस समय ये हादसा हुआ। तब स्कूल बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन एक महीला की ट्रक और कार में टक्कर होने से मौत हो गई।

पुलिस कर्मचारी ने बताया कि सुबह 6 बजे की करीब ये घटना हुई है। डस्ट से भरा ट्रक अनखीर मोड से बडखल की तरफ आ रहा था। सेक्टर-21 सी की रेड लाईट पर पहले ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी, जिसके बाद ट्रक ने दूसरे रोड पर जाकर स्कूल बस और बोलेरो पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक खुद भी पलट गया। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। और हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से एक एक करके क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड़ से हटाया। जिसके बाद रोड पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सका। वाहनों को रोड से हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

‘पार्ट टाइम राजनीति छोड़ दें’,अखिलेश की योगी को सलाह | Channel 4 News India

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago